“देवी का वास, मराठा का इतिहास”। देवास म.प्र.
देवास ( Dewas M.P)
देवास म.प्र. एक ऐतिहासिक और औद्योगिक जिला है, जो उज्जैन संभाग में आता है। इसका क्षेत्रफल 7,020 वर्ग किलोमीटर है, और इसकी जनसंख्या 15,63,715 है (2011 की जनगणना के अनुसार)। इसकी राजधानी देवास शहर है, जो मालवा क्षेत्र का हिस्सा है। देवास में कई प्राचीन मंदिर, महल, किले, स्मारक और संस्कृति स्थल हैं, जैसे कि चामुण्डा पहाड़ी, महाकलेश्वर मंदिर, मेहता पुर, कुम्भरी मंदिर, कुसुमतलाब आदि। देवास में कई प्रमुख उद्योग हैं, जैसे कि प्रोक्टर एंड गैंबल, रैनबैक्सी, टाटा, किरलोस्कर, हिंदुस्तान मोटर आदि।
कर्क रेखा जिले के खातेगांव शहर के दक्षिण में स्थित नेमावर ग्राम के पास से गुजरती है ।
देवास जिले के दर्शनीय स्थल - Dewas tourism / Dewas picnic spot / Dewas famous places
चामुंडा माता मंदिर और तुलजा भवानी मंदिर देवास - Chamunda Mata Temple and Tulja Bhavani Temple Dewas
चामुंडा माता मंदिर और तुलजा भवानी मंदिर देवास जिले के एक प्रसिद्ध स्थल है। यह धार्मिक स्थल है। इस जगह को देवास टेकरी या चामुंडा टेकरी के नाम से भी जाना जाता है। यह ऊंची पहाड़ी पर स्थित दो मंदिर है। यह दोनों मंदिर चामुंडा माता और तुलाजा माता को समर्पित है। आप इन मंदिरों में सीढ़ियों के द्वारा और रोपवे के द्वारा पहुंच सकते हैं। सीढ़ियों के द्वारा यह सफर बहुत ही अद्भुत रहता है। आप मंदिर के शिखर से चारों तरफ का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। बरसात के समय यह जगह बहुत अच्छी लगती है। यहां पर आपको बहुत सारे अन्य देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर और भी मंदिर बने हुए हैं। यहां पर हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। भैरव जी का मंदिर बना हुआ है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आप आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह देवास में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत भीड़ रहती है। बहुत सारे भक्त चामुंडा माता और तुलजा माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर आपको एक छोटा सा कुंड देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर देवास के अलावा इंदौर और उज्जैन जिले में भी प्रसिद्ध है। इन जिलों से भी लोग इस मंदिर में घूमने के लिए आते हैं।
मीठा तालाब देवास - Meetha Talab Dewas
मीठा तालाब देवास में घूमने की सबसे अच्छी जगह है। यह तालाब बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब के पास में एक गार्डन भी बना हुआ है। यह गार्डन एमपी टूरिज्म की तरफ से प्रबंधित किया जाता है। यह गार्डन बहुत सुंदर है। यहां पर प्रवेश करने के लिए शुल्क लगता है। मीठा तालाब में आपको फव्वारा भी देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर आप सुबह और शाम के समय अपना समय बिताने के लिए आ सकते हैं। शाम के समय यहां पर आपको सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलेगा। मीठा तालाब के आसपास आपको बहुत सारे स्ट्रीट वेंडर भी देखने के लिए मिल जाते हैं, जो खाने के बहुत सारे सामान रखते हैं। आप यहां चाट और फुलकी का मजा ले सकते हैं। यह देवास में घूमने लायक जगह है।
उम्मीद है, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी, अपने सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं और इसी तरह की पोस्ट पढ़ने के लिए LifeDb.in पर विजिट कीजिए |
धन्यवाद !
Instagram Page :Follow lifedb_official on insta
Facebook Profile:Follow Lifedb_official page on facebook
Linkedin Profile:Follow lifedb_official on linkdin
Twitter Profile: Follow lifedb_official on X
You may also like: CONSTITUTION DAY 26th NOVEMBER | संविधान दिवस
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.